मनोरंजन

महादेव की महिमा और द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो सकेंगे 13 फरवरी से, छत्तीसगढ़ के 15 सेंटर्स में रिलीज हो रही है मोर महादेव

फिल्म को लेकर शिव भक्तों में बेहद उत्साह का माहौल है

AINS NEWS… भगवान शंकर के द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन आपको छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर महादेव में होंगे। यह फिल्म 13 फरवरी से छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में प्रदर्शित की जा रही है।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर डीसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव 13 फरवरी से प्रदर्शित हो रही है, यह फिल्म रायपुर के श्याम टॉकीज समेत छत्तीसगढ़ के अन्य सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्स में भी रिलीज हो रही है।

फिल्म के निर्माता व निर्देशक श्रवण कुमार राठौर हैं और उन्होंने स्वयं महादेव का किरदार निभाया है, उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें दर्शकों को एक सुंदर परिवारिक कहानी के साथ भगवान शिव से जुड़ी ऐसी बातें जानने को मिलेगी जो सिर्फ शिव महापुराण में पढ़ी जा सकती हैं।

फिल्म को लेकर शिव भक्तों में बेहद उत्साह का माहौल है। फिल्म में ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है, जिनमें सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी, अभिनेत्री नैनी तिवारी, अखिलेश वर्मा, डॉक्टर अजय सहाय, संतोष जैन, योगेश अग्रवाल, नवलदास मानिकपुरी, विजय मिश्रा, भानुमति कोसरे, संजय तैलंग समेत ढेर सारे कलाकार शामिल है।

 

Related Articles

Back to top button