शिवमय हुआ श्याम सिनेमाघर, पूजा अर्चना के बाद दर्शकों ने देखी मोर महादेव
सभी ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसी फिल्में अगर बनती रहे तो हमारे देश में सनातन धर्म का खूब प्रचार होगा

AINS NEWS… यह पहली बार हुआ जब किसी सिनेमाघर में भगवान शंकर के शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद लोगों ने फिल्म का आनंद लिया। जी हां यह वाक्या आज का है जब द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव छत्तीसगढ़ी फिल्म का प्रीमियर शो श्याम सिनेमाघर में आयोजित था।

इस दौरान फिल्म के निर्माता निर्देशक व लेखक श्रवण कुमार राठौर ने एक अनूठी पहल करते हुए सिनेमाघर के प्रांगण में अस्थाई शिवलिंग को विराजित किया और आने वाले सभी दर्शकों को पूजा के लिए आमंत्रित किया। उसके बाद फिल्म देखने का आग्रह किया, सभी ने उनकी अनूठी पहल का स्वागत किया और तारीफ भी की।

फिर शुरू हुआ फिल्म का प्रीमियर, फिल्म को लोगों ने बड़े ही इत्मीनान से देखा और उसकी तारीफ की, तारीफ इसलिए भी की क्योंकि 12 ज्योतिर्लिंगों के उन्हें दर्शन हुए और उनके प्रादुर्भाव की कहानी उन्हें पता चली।
इस फिल्म के माध्यम से फिल्म में भगवान शंकर के गीत बहुत ही कर्णप्रिय हैं, फिल्म में माता पार्वती, भगवान ब्रह्मा, इंद्रदेव, गंगा मैया, नारद मुनि जैसे कई देवी देवताओं के कैरेक्टर को अभिनेताओं ने सजीव बना दिया।

सभी ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसी फिल्में अगर बनती रहे तो हमारे देश में सनातन धर्म का खूब प्रचार होगा और हिंदुत्व बढ़ चढ़कर बोलेगा।
फिल्म के निर्माता निर्देशक श्रवण कुमार राठौर ने सभी आए हुए दर्शकों का आभार व्यक्त किया और अपील की कि वे सभी सिनेमाघर से जाकर अन्य लोगों को भी एक बार फिल्म देखने के लिए जरूर कहें।




