खेल

नेशनल वॉलीबाल कोलकाता में छत्तीसगढ़ की एंट्री, गरियाबंद की खेल प्रतिभा का फिर बजा डंका

46वीं सब जूनियर ,छोटे शहर का बड़ा कमाल,क्रितेश कश्यप दूसरी बार राष्ट्रीय वॉलीबाल में चयनित

AINS NEWS… 46वीं सब जूनियर नेशनल (बालक एवं बालिका) वॉलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक पश्चिम बंगाल के हुगली में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की अंडर-16 टीम कोलकाता (वेस्ट बंगाल) के लिए रवाना हो चुकी है।
इस दल में गरियाबंद जिले के उभरते खिलाड़ी क्रितेश कुमार कश्यप (कृष्णा) का चयन एक बार फिर हुआ है। यह उनका दूसरा नेशनल टूर्नामेंट है, जो उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनुशासन का प्रमाण है। खेलो इंडिया कान्हा क्लब से जुड़े कृष्णा लगातार जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।
मार्गदर्शन और समर्थन से मिली उड़ान
क्रितेश कश्यप ने इस उपलब्धि का श्रेय छत्तीसगढ़ वॉलीबाल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, सचिव हेमप्रकाश नायक, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अकरम खान, कोच कौशल वर्मा  तथा गरियाबंद जिला वॉलीबाल फेडरेशन के सचिव हरमेश चावड़ा और कोच जीडी उपासने को दिया।
उन्होंने कहा कि “वरिष्ठ पदाधिकारियों और कोचों के मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था। लगातार अभ्यास, अनुशासन और सही दिशा-निर्देशन ने मुझे यहां तक पहुंचाया है।”
जिले के लिए गौरव का क्षण- हरमेश चावड़ा 
जिला वॉलीबाल फेडरेशन के सचिव हरमेश चावड़ा ने कहा कि कृष्णा जैसे होनहार खिलाड़ी गरियाबंद की खेल प्रतिभा का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि जिले से लगातार प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि ग्रामीण और छोटे शहरों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ वॉलीबाल फेडरेशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, जो दूरस्थ जिलों और गांवों से खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण और मंच प्रदान कर रहे हैं।
निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने दिलाया राष्ट्रीय मंच पर कृष्णा को दूसरा मौका- कोच जीडी उपासने 
कान्हा क्लब के कोच जीडी उपासने ने क्रितेश कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरे गरियाबंद जिले के खेल संस्कार और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कृष्णा शुरू से ही अनुशासित, समर्पित और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट सोच रखने वाला खिलाड़ी रहा है। नियमित अभ्यास, फिटनेस पर विशेष ध्यान और तकनीकी सुधार की लगन ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।
उपासने ने कहा कि लगातार दूसरी बार नेशनल के लिए चयन होना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह दर्शाता है कि कृष्णा केवल प्रतिभाशाली ही नहीं, बल्कि निरंतर प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि 46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप में भी कृष्णा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ और गरियाबंद जिले का नाम रोशन करेगा।
मेहनत और मार्गदर्शन से गरियाबंद के खिलाड़ी लिख रहे सफलता की नई कहानी- गफ़्फू मेमन 
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने क्रितेश कश्यप को 46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि गरियाबंद जैसे जिले से लगातार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह साबित करता है कि यदि प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो छोटे शहरों के बच्चे भी देशभर में अपनी पहचान बना सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सब जूनियर (अंडर-16) टीम – बालक वर्ग
1.परमीत सिंह – बी.एस.पी.
2.विनय कुमार चौहान – कोरबा
3.क्रितेश कुमार कश्यप – गरियाबंद
4.चैत्यन्य नामदेव – राजनांदगांव
5.सोमारू कुन्जाम – दंतेवाड़ा
6.लक्की कुमार यादव – बिलासपुर
7.एस. पार्थिवन – दुर्ग
8.हर्षित मंडावी – कबीरधाम
9.मधु सुशांत – बी.एस.पी.
10.मोहम्मद रेहान खान – कबीरधाम
11.संस्कार सिंह – बी.एस.पी.
12.कुणाल बघेल – दुर्ग
13.लोकेश – रायपुर
14.अंकित बंजारे – कोरबा
15.श्री अजीत कुट्टन (कोच) – रायपुर
16.श्री ओम बागी (सहायक कोच) – बिलासपुर
17.श्री रविन्द्र सिंह (सहायक कोच) – सूरजपुर
18.श्री रविन्द्र बागी (मैनेजर) – रायपुर
छत्तीसगढ़ सब जूनियर (अंडर-16) टीम – बालिका वर्ग
1.दिलेश्वरी पाल – साई रायपुर
2.गुरलीन कौर – दुर्ग
3.मान्या चौहान – दुर्ग
4.रितिका लहरे – कोरबा
5.कोसी कवासी – दंतेवाड़ा
6.रूचिका सार्वा – रायपुर
7.हर्ष श्रीवास्तव – कोरबा
8.करिश्मा पाल – बलोदा बाजार
9.करिश्मा खोबरागड़े – दुर्ग
10.अनन्य – बी.एस.पी.
11.जी. प्रियल – दुर्ग
12.भव्या राव – दुर्ग
13.बसुन्धरा त्रिपाठी – रायपुर
14.रिंकी देवी – साई रायपुर
15.श्रीकांत मोदी (कोच) – दंतेवाड़ा
16.श्री प्रियेश बागी (सहायक कोच) – रायपुर
17.श्री हेमन्त कुमार (सहायक कोच) – सूरजपुर
18.सुनिधि पाण्डेय (मैनेजर) – रायपुर
खेलों इंडिया से राष्ट्रीय मंच तक
गरियाबंद जैसे उभरते जिले से खिलाड़ियों का लगातार राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना यह दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन, समर्पण और मेहनत से कोई भी खिलाड़ी ऊंचाइयों को छू सकता है।
अब पूरे जिले की निगाहें हुगली (वेस्ट बंगाल) में होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां छत्तीसगढ़ की टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
कान्हा क्लब के खिलाड़ियो ने दी बधाई
पार्षद छगन यादव विजय कश्यप गिरीश शर्मा दीपक सरवैया सुनील यादव सीनियर खिलाड़ी प्रकाश सरवैया विकास रोहरा , ललित साहू, प्रकाश सोनी, सूरज सिन्हा, गौतम गुप्ता अनुराग केला, क्षितिज गुप्ता, वैभव ठक्कर, बाबू भोसले, गुंचू यादव, कादर अली, नमन सेन, कृष्णा कश्यप, जय मुनि, मनोज भगत, लच्छी यादव, संतोष यादव, जगदीश यादव, कमलेश यादव, कार्तिक यादव, सुनील यादव, शुभम यादव, अमान मेमन, कृष्ण ठाकुर, चीनू ठाकुर, अंकित सिन्हा, शिवा सुमन, चंदन मलय, चंद्रशेखर, लोकू सिन्हा, भूपेंद्र कश्यप, आकाश तिवारी, निक्की रावत एवं वीर ने दी बधाई.

Related Articles

Back to top button