गौ सम्मान आह्वान अभियान चलेगा पांच महीनों तक, तहसीलदार से लेकर भारत के राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा प्रार्थना पत्र
गौ सेवा को लेकर चलाए जा रहे हैं इस अभियान को प्रार्थना पत्र की मांगे पूरी नहीं होने तक चलाया जाएगा

AINS NEWS… पूरे देश में गौ हत्या को समाप्त करने और गौ माता के सम्मान को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत में गौ हत्या पर पूर्णत प्रतिबंध, गौ माता को उचित सम्मान प्रदान करने और गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू करने के साथ केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बनाने की मांग शामिल है।

यह अभियान 5 माह तक चलेगा जिसमें गहन प्रचार प्रसार किया जा रहा है, 27 अप्रैल को सभी गौ भक्त संतों के साथ मिलकर ब्लॉक मुख्यालय जाएंगे और वहां के तहसीलदार, एसडीएम के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री, राज्य के राज्यपाल, भारत के प्रधानमंत्री और भारत के राष्ट्रपति को गौ सुरक्षा, गौ सेवा और गौ सम्मान के निमित्त प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।
गौ सेवा को लेकर चलाए जा रहे हैं इस अभियान को प्रार्थना पत्र की मांगे पूरी नहीं होने तक चलाया जाएगा।
सरकार अगर इस प्रार्थना पत्र को स्वीकार करती है तो ठीक नहीं तो लाखों की संख्या में गौ सेवक और संत देश की राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और अपने प्रार्थना पत्र को फिर सौंपेंगे।




