क्राइम

नियमित गश्त व अभियानों का असर, दो फरार आरोपी गिरफ्तार, पाँच पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

सार्वजनिक स्थल पर चेकिंग और अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान पाँच व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

AINS NEWS… पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के डीसीपी सेंट्रल जोन क्षेत्र अंतर्गत थाना गंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु नियमित गश्त एवं विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जनवरी 2026 में गंजपारा प्रभात टॉकीज के पीछे भट्ठी के पास मिले अवैध शराब के जखीरे के बरामदगी के पुराने आबकारी एक्ट के प्रकरण में संगठित अपराध के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं ।
थाना गंज में दर्ज अपराध क्रमांक 112/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 112(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में –
1. राजेश नागेश, उम्र 43 वर्ष, निवासी गंजपारा स्टेशन मार्ग, थाना गंज
2. दीप पाल सागर, उम्र 30 वर्ष, निवासी केलकर पारा थाना गंज

दोनों आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय की अभिरक्षा में भेजे गए हैं।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थल पर चेकिंग और अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान पाँच व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई, पांचों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
जिन व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई उनमें –
कालेश्वर सेन (उम्र 20 वर्ष, निवासी मुर्रा भट्टी थाना गुढ़ियारी रायपुर), हिमांशु सेन (उम्र 18 वर्ष, निवासी मुर्रा भट्टी थाना गुढ़ियारी रायपुर), मानसिंह ठाकुर (उम्र 19 वर्ष, निवासी कर्मा चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर), आशीष सिंह (उम्र 36 वर्ष, निवासी कुंदरा पारा साहूपारा जैतखाम के पास थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर) एवं सत्यवान तांडी (उम्र 40 वर्ष, निवासी गंजपारा मुंशीपारा थाना गंज जिला रायपुर) शामिल हैं।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button