गरियाबंद

गरियाबंद मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ सफलतापूर्वक सम्पन्न

भाजपा की संगठन शक्ति को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग - नेहरू निषाद

AINS NEWS गरियाबंद… भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को सात सत्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर वक्ताओं के द्वारा जानकारी दी गई। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत भाजपा जिला कार्यालय में गरियाबंद मण्डल का प्रशिक्षण 16 से 17 मार्च तक आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन उद्घाटन सत्र को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता मुखर व प्रखर बनते हैं। प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत बनाने का माध्यम है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना व पार्टी की नीति सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है।


भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि प्रशिक्षण हमारा आधारभूत कार्यक्रम है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता निखरते है और विषय के अच्छे जानकार बनते हैं। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं व पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के इतिहास एवं विकास पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।

भाजपा जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा का इतिहास राष्ट्रवाद, संगठनात्मक समर्पण और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा कार्यकर्ताओं के संघर्ष, तपस्या और वैचारिक स्पष्टता का परिणाम है। संगठन वर्षों के संघर्ष और अनुशासन की मजबूत नींव पर खड़ा हुआ है और आज राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

प्रशिक्षण वर्ग को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू, डॉ. रामकुमार साहू, भाजपा प्रवक्ता पारस ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, भाजपा आईटी सेल के संभाग प्रभारी सागर मयानी ने विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किया। वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव और समाज के विभिन्न वर्गों तक संवाद बढ़ाने का आह्वान किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म को लेकर विस्तार से बताया गया और पार्टी हित में इसके इस्तेमाल करके पार्टी की रीति–नीति और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सोनी और आभार व्यक्त गरियाबंद भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने किया।

Related Articles

Back to top button