क्राइम

चॉकलेट के डब्बे में छुपा कर रखी गई नशीली टैबलेट सहित दो गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को उड़ीसा से लाकर रायपुर में बेचा करते थे

AINS NEWS… राजधानी रायपुर की नॉर्थ पुलिस डिप्टी कमिश्नर टीम ने एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार नशीले पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। गुढ़ियारी थाने की पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर दो युवकों को नशीली टैबलेट सीएसईबी ग्राउंड में बेचने के लिए तैयारी में पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को उड़ीसा से लाकर रायपुर में बेचा करते थे

पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को चॉकलेट के डब्बे में छुपा कर रखी गई नशीली टैबलेट सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम 676 नग तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन, 01 नग दोपहिया वाहन एवं 01 नग धारदार बटनदार चाकू जप्त कर गुढ़ियारी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS की धारा 22बी एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

*फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर पूछताछ कर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरूद्ध भी की जावेगी कार्यवाही।*
*गिरफ्तार आरोपी–*

*01.–सिद्धू बाघ निवासी त्रिमूर्ति नगर आत्मानंद स्कूल के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।*

*02. — रोहित कुमार निवासी FCI गोदाम के पास कलिंग नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।*

 

 

Related Articles

Back to top button