
AINS NEWS… राजधानी में चाकू की नोंक पर लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, जिसके चलते लोगों में डर का माहौल है, देर रात कैटरिंग का काम कर लौट रहे युवक को चाकू मारकर लूट को अंजाम दिया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर नगर- कचना-मंदिर हसौद पहुंच रोड पर रोककर हुई लूटपाट की घटना।

कैटरिंग में खाना बनाने का काम करने वाला पीड़ित बाल करण वर्मा देर रात कैटरिंग का काम कर लौट रहा था तभी पता पूछने के नाम पर पीड़ित को लुटेरों ने रोका, बाइक रोकते ही अज्ञात लुटेरों ने गाड़ी की चाबी निकालकर लूटपाट की शुरू। लूट का विरोध करने पर विरोध करने पर पीड़ित के जांघ,घुटना,हाथ और पैर में चाकू मारकर किया घायल।
पर्स, बाइक की चाबी लेकर 3 बाइक सवार लुटेरे मौके से हुए फरार।
स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर घायल पड़ा देखकर मेकाहारा अस्पताल में किया भर्ती।
बाइक सवार 3 अज्ञात बाइक सवार लुटेरे फरार।
खम्हारडीह थाना इलाके का मामला।




