क्राइम

रायपुर में 50 लाख रुपये का गबन, पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल 7 लोगों को किया गिरफ्तार किया

आरोपी कृष्णा साहू ने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची

AINS NEWS… रायपुर में 50 लाख रुपये के गबन मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ड्राइवर समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्णा साहू ने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। घटना 25 अप्रैल की है, जब ड्राइवर कृष्णा साहू अकाउंटेंट के साथ रकम लेकर जा रहा था।

रास्ते में गुटखा लेने के बहाने अकाउंटेंट को उतारकर वह नगदी से भरी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा होने पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 49.50 लाख रुपये नगद और दो कारें जब्त की गई हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button