छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया का कथित AI जनरेटेड वीडियो, राज्य महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल

AINS NEWS… पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी विभागीय सचिव सौम्या चौरसिया का एक कथित AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल आ गया है, भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में जमकर विरोध देखा जा रहा है। वीडियो में भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया को दिखाया गया हैं।

मामला बढ़ते ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दुर्ग में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू क़ी। राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए साफ कहा है कि AI के जरिए किसी की छवि खराब करना गंभीर अपराध है।

मामला बढ़ते ही पुलिस हरकत में आई और जिस इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो पोस्ट हुआ था, उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। कांग्रेस पोल खोल और रैंडम छत्तीसगढ़ नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया था, जिसे अब बैन कर दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दो नहीं, बल्कि 8 अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

वही साइबर टीम अब ये पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किसने बनाया और सबसे पहले किसने वायरल किया। वही इस बीच राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर बताया है और सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए साफ कहा गया है कि AI के जरिए किसी की छवि खराब करना गंभीर अपराध है।और इस पर राज्य महिला आयोग उचित कार्यवाही करने क़ी बात कही है।

Related Articles

Back to top button