छत्तीसगढ़

विभागीय लापरवाही… तेंदूपत्ता गोदाम परिसर में आग, आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं

भानुप्रतापपुर वनमंडल के तेंदूपत्ता गोदाम के बाहर रखे तेंदूपत्तों में अचानक आग लग ग

AINS NEWS… भानुप्रतापपुर में तेंदूपत्ता गोदाम परिसर में आग लगने की घटना सामने आई है। भानुप्रतापपुर स्थित पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमंडल के तेंदूपत्ता गोदाम के बाहर रखे तेंदूपत्तों में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शरारती तत्वों द्वारा लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि गोदाम के अंदर रखे तेंदूपत्तों को कोई नुकसान नहीं हुआ, जिससे करोड़ों के नुकसान की आशंका टल गई। लेकिन इस घटना में विभागीय लापरवाही भी खुलकर सामने आई है। मौके पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
चौंकाने वाली बात यह है कि यहां सिर्फ दिखावे के लिए रखे गए फायर एक्सटिंग्विशर भी पूरी तरह कालातीत यानी एक्सपायर हो चुके हैं, जिनका उपयोग संभव नहीं है।

इतना ही नहीं, जानकारी के अनुसार पूरे कांकेर जिले के तेंदूपत्ता गोदामों में फायर एक्सटिंग्विशर की यही स्थिति बनी हुई है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।

वनडालाधिकारी एस नवीन कुमार ने कहा
“हमने मौके पर टीम तैनात कर दी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही सुरक्षा के जरूरी उपाय भी किए जा रहे हैं।”

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिस तेंदूपत्ते में आग लगी थी वह खराब गुणवत्ता का था। ठेकेदार द्वारा छंटाई के बाद बचा हुआ खराब तेंदूपत्ता परिसर में ही छोड़ दिया गया था, जिसमें आग लगी।

इस कारण किसी प्रकार की आर्थिक क्षति नहीं हुई है।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और जांच जारी है, लेकिन एक्सपायर फायर एक्सटिंग्विशर और लापरवाह व्यवस्थाएं भविष्य में बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button