छत्तीसगढ़
भारत सरकार द्वारा विकास कुमार (भापुसे) की NIA में प्रतिनियुक्ति
NIA प्रतिनियुक्ति पर विकास कुमार (भापुसे) को दी गई विदाई

AINS NEWS…. रायपुर कमिश्नरेट में विकास कुमार (भापुसे) की पदस्थापना पुलिस उपायुक्त यातायात कमिश्नरेट रायपुर के रूप में हुई थी, जिनकी भारत सरकार द्वारा NIA में प्रतिनियुक्ति की गई जिस पर आज पुलिस ऑफीसर मेस पुलिस लाइन रायपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस विदाई समारोह में डॉक्टर संजीव शुक्ला पुलिस कमिश्नर रायपुर एवं श्री अमित तुकाराम कांबले अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर रायपुर सहित कमिश्नरेट रायपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित एजेंसी एनआईए में जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी।




