अब छत्तीसगढ़ राज्य में एक भी प्राइवेट स्कूल फर्जी सीबीएसई नहीं चलने दिया जाएगा – विकास तिवारी
सीबीएसई स्कूलों में एनसीएसआरटी की ही पुस्तकें पढ़ानी पड़ेगी और प्राइवेट पुस्तक बेचने पर दंड भोगना पड़ेगा

AINS NEWS…. राजीव गुप्ता, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसियेशन और इनके सदस्य स्कूल मालिकों को स्कूल चलाने में दिक्कत हो रही है तो स्कूल बंद करने की सूचना सरकार को दे देवे और कोई अच्छी से नौकरी करके अपना जीवन यापन करे

राजीव गुप्ता और उनके संगठन के एक-एक सदस्य को मेरी खुली चुनौती की माननीय हाईकोर्ट के प्रकरण क्रमांक WPC 3957/2025 और 2345/2022 के आदेश के प्रति लेकर प्रेस क्लब रायपुर आ जाये और मुझ से डिबेट कर ले कि माननीय न्यायालय ने क्या आदेश दिया है ये मुख्य सचिव को लेटरबाजी करने का कोई मतलब नहीं है
राजीव गुप्ता ने राज्य सरकार द्वारा पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तकों को भरे टीवी डिबेट में “रद्दी है रद्दी” कहा था, मतलब साय सरकार का सीधा अपमान, पर स्कूल शिक्षा विभाग के रिश्वतखोर अधिकारी राजीव गुप्ता से याराना निभा रहे है अपने ही सरकार की बेइज्जती माननीय हाईकोर्ट में करवा रहे है


राजीव गुप्ता अब छत्तीसगढ़ राज्य में एक भी प्राइवेट स्कूल फर्जी सीबीएसई नहीं चलने दिया जाएगा, कोई भी प्ले/नर्सरी स्कूल बिना मान्यता के नहीं चलेगा और महंगी पुस्तक नहीं बेचने दी जायेगी अगर बेच दिए हो छात्रों को, तो जेल जाना पड़ेगा ये याद रखना
मैंने भी सरकार को बहुत क़रीब से चलते देखा है मुख्य सचिव,मुख्यमंत्री के सचिव,विभागीय सचिव के कार्यो को निकट से देखा है महानदी भवन और इंद्रावती भवन में भी अधिकारियों के साथ सरकार के कार्यो को देखा है पर अभी स्कूल शिक्षा विभाग के रिश्वतखोर अधिकारी सरकार की मिट्टी पलीत माननीय हाईकोर्ट में कर रहे है और आम जनता के बीच कर रहे है ये बड़ा शर्मनाक है.
अब सीजी बोर्ड की स्कूल में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक ही पढ़ना पड़ेगा और फीस उसी के मुताबिक लेना पड़ेगा
सीबीएसई स्कूलों में एनसीएसआरटी की ही पुस्तकें पढ़ानी पड़ेगी और प्राइवेट पुस्तक बेचने पर दंड भोगना पड़ेगा
विकास तिवारी




