ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिल रहा निःशुल्क प्रशिक्षण
08 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएँ ले रहे सक्रिय भागीदारी

AINS NEWS… जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल विधाओं से परिचित कराने, तकनीकी ज्ञान प्रदान करने एवं खेल कौशल निखारने के लिए 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन 01 से 20 मई 2026 तक किया जा रहा है।

शिविर का शुभारंभ 01 मई की शाम 07ः00 बजे गांधी मैदान, गरियाबंद में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष आसिफ मेमन उपस्थित थेे। कार्यक्रम में पार्षद संदीप सरकार, रेणुका साहू, मधु देवांगन, तरूण ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में वॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल तथा आउटडोर स्टेडियम में एथलेटिक्स का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में 08 से 17 वर्ष आयु वर्ग के सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाएँ भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिदिन प्रातः 06ः30 से 08ः30 बजे तथा संध्या 05ः30 से 07ः30 बजे तक दो-दो घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी प्रशिक्षण स्थल पर पहुँचकर पंजीयन कर शिविर में शामिल हो सकते हैं।
जनसमस्या निवारण शिविर में प्रकरणों का तत्काल निराकरण, हितग्राहियों को सामग्री वितरण




