क्राइम

पर्स स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी महिलाओं को बनाते थे अपना निशाना

AINS NEWS… *घटना 1.* प्रार्थिया ने थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 28.04.2026 को शाम को आटो में बैठकर घर से अस्पताल जा रहीं थी तथा वह अपने हैण्ड बैग को पकडकर आटो में बैठी हुई थी, कि शाम करीबन 06.30 बजे मां शारदा हास्पिटल मोड के पास, अग्रोहा कालोनी पहुंचे थे तभी आटो के पीछे दाहिने तरफ से एक अज्ञात मोटर सायकल में सवार दो अज्ञात लडके तेजी से आये और उसके हाथ में रखे हैण्ड बैग जिसमें नगदी रकम करीबन 12,000 रूपये एवं एसबीआई एवं एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड रखा हुआ था, को झपट्टा मारकर भाग गये। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 278/26 धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
*घटना 2.* प्रार्थिया कमला उपाध्याय ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02.05.2026 को वह अपनी होंडा एक्टिवा से मठपारा से दतरेंगा जा रही थीं तथा एक्टिवा के सामने लेडीज़ पर्स रखा था, जिसमें मोबाइल फोन, आयुर्वेदिक दवाइयाँ एवं 10,000 रूपये नगद थे। दोपहर लगभग 03ः15 बजे शीतला चौक, भाठागांव के पास पीछे से मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति अचानक आए और बलपूर्वक एक्टिवा में रखें पर्स को छीनकर फरार हो गए। इस दौरान प्रार्थिया असंतुलित होकर एक्टिवा से गिर गई, जिससे उसके हाथ एवं पैर में चोट आई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 278/26 धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल एवं पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा गंभीरता से लेते हुये अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही घटनास्थलों एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। तकनीकी विश्लेषण सहित अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रहीं थी। तरीका वारदात के आधार पर पुराने आरोपियों को तस्दीकी करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुये व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखते हुये अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को घटना में संलिप्त आरोपियों का चिन्हांकन करने में सफलता मिली तथा उनकी पहचान ईशान नेगी एवं शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर, निवासी पुरानी बस्ती के रूप में हुई। आरोपियों की पतासाजी कर दोनों को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने पर्स स्नेचिंग की उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रकरण के मोबाईल फोन, लेडिस पर्स, नगदी रकम 1,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त स्पलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 06 एच ए 9502 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
*01. शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर उम्र 20 साल निवासी कर्मचारी कालोनी दंतेश्वरी मंदिर के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।*
*02. ईशांत नेगी पिता स्व. रूपेश नेगी उम्र 20 साल निवासी संतोषी चौक कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।*

Related Articles

Back to top button