जिला देसहा यादव समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, टीकाराम यादव बने अध्यक्ष
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिली समाज की जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिलाई शपथ

AINS NEWS… जिला देसहा यादव समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समाज की निर्वाचन प्रक्रिया 17 मई को संपन्न हुई थी, जिसके तहत टीकाराम यादव को जिला अध्यक्ष तथा विजय यादव को महासचिव चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी समाज के प्रतिनिधियों का निर्वाचन हुआ था।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशांत शुक्ला सहित समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और उन्हें समाज के विकास एवं संगठन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर अतिथियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन के पद केवल सम्मान नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हित में कार्य करते हुए नई कार्यकारिणी को चुनौतियों का सामना करना होगा तथा समाज में नई सोच और दिशा का संचार करना होगा। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।




