छत्तीसगढ़ी फिल्म “मया के जादू चल गे” का शीर्षक गीत 14 जुलाई को सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर
यह फिल्म 14 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही है

AINS NEWS… 14 अगस्त से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “मया के जादू चल गे” का शीर्षक गीत 14 जुलाई को सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर सुबह 7:00 बजे रिलीज हो रहा है जिसे स्वर से सजाया है अनुराग शर्मा और अनुपमा मिश्रा ने, इस फिल्म का पहला गीत रिलीज हो चुका है जिसे खूब पसंद किया गया था, फिल्म के मुख्य कलाकारों में लक्षित झांझी और शशि वर्मा है

निर्देशक जी. विजय हमेशा छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति के साथ मनोरंजन का समावेश कर फिल्में बनाते रहे हैं, इस बार उन्होंने लोकप्रिय अभिनेता लक्षित झांझी के अभिनय में इस रोमांटिक फिल्म का निर्माण किया है, उन्होंने इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के जाने-माने कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है,

“मया के जादू चल गे” के निर्माता राजन सूर्यवंशी और सचिन घोड़े हैं उनके साथ सह निर्माता बने हैं सीमा दिनेश घोपे और रेवती मितेश वेरुलकर, फिल्म की पटकथा निर्देशक जी. विजय ने ही लिखी है, यह फिल्म 14 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही है.




