RAIPUR

शोरूम में गाड़ियों की बिक्री के बीच धोखाधड़ी का मामला, हिसाब मांगा तो टालमटोल शुरू

वाहन बुकिंग और डाउन पेमेंट के नाम पर करीब 10 लाख 24 हजार 853 रुपये अपने निजी खाते में जमा करा लिए

AINS NEWS… राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित लाभांडी के शिवनाथ मोटर्स महिंद्रा शोरूम में गाड़ियों की बिक्री के बीच धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शोरूम में टीम लीडर के पद पर कार्यरत कर्मचारी ने ग्राहकों का भरोसा जीतकर वाहन बुकिंग और डाउन पेमेंट के नाम पर करीब 10 लाख 24 हजार 853 रुपये अपने निजी खाते में जमा करा लिए। आरोपी ने अलग-अलग ग्राहकों से लाखों रुपये वसूले हैं। रकम लेने के बाद न तो ग्राहकों को वाहन क्रय की प्रक्रिया पूरी कराई गई और न ही पैसा कंपनी के खाते में जमा किया गया।
जब शोरूम प्रबंधन ने आरोपी से हिसाब मांगा तो उसने टालमटोल शुरू कर दिया।

कुछ समय बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया और संपर्क से बाहर हो गया। इसके बाद कंपनी ने अपने स्तर पर लेन-देन की जांच की, जिसमें पता चला कि ग्राहकों से ली गई राशि कंपनी के खाते में जमा ही नहीं हुई। इसके बाद एचआर मैनेजर ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर तेलीबांधा पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है ।

Related Articles

Back to top button