मनोरंजन

अभिनेता लक्षित झांझी की एक और फिल्म “मया के जादू चल गे” 14 अगस्त से, फिल्म का तीसरा गाना 2 अगस्त को होगा रिलीज

निर्देशक जी.विजय ने बताया की फिल्म के सभी गीत बेहद आकर्षक और कर्णप्रिय हैं

AINS NEWS… अभिनेता लक्षित झांझी और अभिनेत्री शशि वर्मा अभिनीत छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “मया के जादू चल गे” का तीसरा गाना सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर 2 अगस्त को सुबह 7:00 बजे रिलीज हो रहा है। गीत का शीर्षक है “मोर कुरमा फूल”, जिसे अपने स्वर से सजाया है जाने-माने सिंगर अनुराग शर्मा ने और इस गीत को कोरियोग्राफ किया है मनोज दीप ने।

छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “मया के जादू चल गे” 14 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज की जा रही है, इसके पोस्टर अभी से छत्तीसगढ़ी सिनेमाघर और पीवीआर में चस्पा कर दिए गए हैं।

फिल्म के निर्माता राजन सूर्यवंशी और सचिन घोड़े हैं, इनके साथ सह निर्माता हैं सीमा दिनेश धोपे और रेवती मितेश वेरुलकर। निर्देशक जी.विजय ने बताया की फिल्म के सभी गीत बेहद आकर्षक और कर्णप्रिय हैं, इसका अंदाजा अन्य दो गीतों में दर्शकों से मिले प्यार से लगाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button