रायगढ़

14 से 23 सितम्बर तक 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का भव्य आयोजन

स्थानीय कलाकारों को उनकी कला के प्रदर्शन के लिए विशेष स्थान दिया गया

AINS NEWS… महाराजा चक्रधर सिंह की कला-साधना और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का भव्य आयोजन 14 से 23 सितम्बर तक रामलीला मैदान, रायगढ़ में होगा। चक्रधर समारोह और उसमें शामिल होने वाले कार्यक्रमों को अवगत कराने के आज आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान रायगढ़ के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने उक्ताशय की जानकारी दी ।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध और नामचीन कलाकारों से सजे इस सांस्कृतिक महाकुंभ में दस दिनों तक सुर, ताल और नृत्य की अनूठी महफिल सजेगी। शास्त्रीय नृत्य की विविध विधाओं, छत्तीसगढ़ी लोककला, पंडवानी, लोकसंगीत, कबीर भजन, गजल और वाद्य प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय कला एवं संस्कृति के अनेक रंग दर्शकों के सामने जीवंत होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ के नामचीन कलाकरों और स्थानीय कलाकारों को उनकी कला के प्रदर्शन के लिए विशेष स्थान दिया गया है ।

चक्रधर समारोह का शुभारंभ 14 सितम्बर को श्री वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति से होगा। इसके बाद पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा लोक कला एवं संगीत तथा पद्मश्री सम्मानित डॉ. उषा बारले पंडवानी की प्रस्तुति देंगी।

समारोह के अंतिम दिन 23 सितम्बर को मुख्यमंत्री विष्णु से की उपस्थिति में पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति एवं जान कुमार सानू अपनी सुरमयी संगीत की प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रस्तुति के साथ दस दिवसीय 41 वें चक्रधर समारोह-2026 का भव्य समापन होगा।

 

Related Articles

Back to top button