शास आईटीआई मेहमान प्रवक्ताओं ने नियमतीकरण की मांगों को लेकर राजधानी में किया हल्ला बोल
शास आईटीआई मेहमान प्रवक्ता कल्याण संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के मेहमान प्रवक्ता खराब मौसम और शादी ब्याह के मौसम को नजरंदाज करते हुए हल्ला बोल करने पहुंचे धरना स्थल

AINS RAIPUR…प्रदेश के मेहमान प्रवक्ता एक सूत्रीय मांग को लेकर पांच दिवसीय सामूहिक अवकाश में भी है और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के कारण एक दिवसीय धरना किये उनकी मांग है नियमतीकरण , मेहमान प्रवकाताओ ने कहा कि नियमित किए बिना नये 400 वेकेंसी का फैसला निंदनीय है और यह मेहमान प्रवक्ताओं के साथ धोखा होगा।
सरकार के इस निर्णय से 20 वर्षो से भी विभाग में सेवा देने के बावजूद रिजल्ट शून्य और नई भर्ती से उम्र दराज और ईमानदारी से सेवा करने वाले मेहमान प्रवक्ता बाहर हो जायेंगे।

ये मेहमान प्रवक्ताओं के साथ अन्याय है क्योंकि विभाग में विगत 13 वर्षो से कोई नई भर्ती नहीं हुई है इसलिए इतने वर्षों से मेहमान प्रवकाताओ के भरोसे ही आईटीआई में प्रशिक्षण सहित बहुत से अन्य कार्य चल रहे है।
अगर भविष्य में किसी प्रकार का लाभ न देने की इच्छा थी तो इतने वर्ष तक कार्य लेना मौलिक अधिकारों का हनन है धोखा है।
इसके लिए सैकड़ों बार पत्राचार धरना प्रदर्शन किया जा चुका है किंतु विभाग और सरकार की मंशा स्पष्ट समझ नहीं आ रही है।
इसका केवल एक ही उपाय है नियमतीकरण या जॉब सुरक्षा देते हुए 765 मेहमान प्रवक्ताओं का जॉब सुरक्षित किया जाए।
अंत में शासन की तरफ से धरना स्थल में पहुंचे अभनपुर एडिशनल तहसीलदार को मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री माननीय उमेश पटेल जी के नाम ज्ञापन सौंपकर सभा का समापन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष हरिश साहू जी ने बताया कि इसके लिए सरकार को केवल 21 करोड़ रुपए का वार्षिक वित्तीय भार आएगा लेकिन इससे बहुत से परिवार का भविष्य सुरक्षित हो जायेगा।




