गरियाबंदछत्तीसगढ़

गजराज का आतंक, गरियाबंद में फिर से शुरू हुआ जंगली हाथियों का आतंक, 50 वर्षीय महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट

हाथी ने एक 50 वर्षॉय महिला को पटक कर मौत के घाट उतार दिया है

AINS NEWS गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी… गरियाबंद जिले के वन परीक्षेत्र मैनपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक बढ़ने लगा है. दरअसल, हाथी ने एक 50 वर्षॉय महिला को पटक कर मौत के घाट उतार दिया है.। मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम ज़ीडार में आज सुबह 06 बजे दो महिलाएं गांव के नजदीक ही वनोपज का संग्रहण कर रहे थे कि अचानक एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से महिला महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कौशील्या नेताम पति विष्णु नेताम लउम्र 50वर्ष ग्राम चलकीपारा ग्राम पंचायत जीडार बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है।

 

Related Articles

Back to top button