AINS NEWS…छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को पार्टी आलाकमान ने एक नई जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री पद के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है, आलाकमान के इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों ढाई ढाई साल के फार्मूले की चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा लेकिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तमाम नेताओं के सामने घोषणा कर दी कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव होंगे


जैसे ही यह खबर बाहर आई सुगबुगाहट तेज हो गई, मंत्री टी एस सिंह देव के चाहने वाले उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए देर रात उनके निवास पर भी पहुंचे, इधर बस्तर में भी पार्टी आलाकमान के इस निर्णय का स्वागत किया गया, मंत्री टी एस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर सांसद दीपक बैज, फूलो देवी नेताम, मोहन मरकाम, विधायक संतराम नेताम समेत तमाम पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी और मजबूत होकर राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी




