ईडी का छापा, रायपुर और कोरबा में पड़ा छापा, नान और मार्कफेड में पीडीएस घोटाले के सिलसिले में की जा रही है जांच
नगर पालिक निगम कोरबा के कमिश्नर प्रभाकर पांडे के निवास पर शुक्रवार तड़के ईडी ने दबिश दी

AINS NEWS…छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है, ईडी की टीम सुबह से ही कई अधिकारियों और कारोबारियों के घरों में दस्तावेज खंगाल रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर और कोरबा में यह कार्यवाही की जा रही है, प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा पड़ा है, ईडी की टीम दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंची उसके बाद रायपुर से कोरबा गई, यह कार्रवाई नान और मार्कफेड में पीडीएस घोटाले के सिलसिले में की जा रही है,

नगर पालिक निगम कोरबा के कमिश्नर प्रभाकर पांडे के निवास पर शुक्रवार तड़के ईडी ने दबिश दी है, ईडी की 6 सदस्य की टीम ने सुबह लगभग 6:00 बजे कमिश्नर पांडे के कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे स्थित निवास पर छापेमारी की, खबर यह भी है कि निगम कमिश्नर के कार्यकाल में कई काम ठप्प पड़ गए थे, निगम में काम करने वाले ठेकेदार लंबे समय से आयुक्त से नाराज चल रहे थे, कमिश्नर निवास में ईडी की टीम द्वारा मनी लांड्रिंग के संबंधित दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं




