
AINS NEWS CHHOLIWOOD…हमेशा कुछ अलग तरह का काम करने के लिए मशहूर निर्देशक प्रणव झा b.a. की एक पूरी सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिनमें b.a. फर्स्ट ईयर, b.a. सेकंड ईयर और अब b.a. फाइनल ईयर है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूर्ण हो चुकी है। फिल्म का पहला गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गीत में मात्र 3 घंटे में ही 12,000 व्यू प्राप्त कर लिए हैं। अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल इस गीत में तेलुगु लड़की के लुक में नजर आ रही है, तो वही अभिनेता मन कुरैशी भी साउथ फिल्मों के हीरो की तरह ही दिख रहे हैं। यह गीत कमल हासन और रती अग्निहोत्री अभिनीत एक दूजे के लिए फिल्म के गीत की याद दिलाता है, जिसमें अभिनेत्री हिंदी भाषी होती है और अभिनेता तेलुगु भाषी। इस गीत में उल्टा है अभिनेत्री तेलुगू भाषी है और अभिनेता हिंदी भाषी, बहरहाल फिल्म का गीत का कईथस समझ आए नहीं रिलीज हो चुका है और काफी अच्छा भी बन पड़ा है। अब लोगों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।





