केशकाल विकासखण्ड के ग्रामपंचायत रावबेडामारी में पिछले 15 वर्षों से प्राथमिक विद्यालय के बच्चे माध्यमिक स्कूल में बैठकर पढने को मजबूर
प्राथमिक विद्यालय जर्जर होकर टूटने पर नन्हे बच्चों के उज्वल भविष्य अंधकार बना

के . शशिधरण केसकाल

AINS NEWS केसकाल…… केसकाल ब्लॉक के गांव रावबेडामारी के पूर्व प्राथमिक विद्यालय जर्जर होकर टूटकर गिरने के बाद से यहां भवन के अभाव में पिछले 15 वर्षों से गांव के नन्हे बच्चे माध्यमिक विद्यालय में पढाई करने को मजबूर है
राज्य सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने जांच दल बनाकर लगातार स्कूलों की जांच किये जा रहे हैं, दूसरी तरफ गांव गांव में नवीन भवन निर्माण कराकर विभागीय आधिकारी व ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की चर्चा जोरों पर हैं, दूसरी तरफ रावबेडामारी में पीछले 15 वर्षों से प्राथमिक विद्यालय के अभाव में यहां के गरीब नन्हें बच्चों के सुनहरे भविष्य अंधकार मय होने की चर्चा जोरों पर है,

रावबेडा में नवीन शाला भवन निर्माण कार्य के लिए कलेक्टर कोंडागांव ने उनके आदेश क्रमांक 5238 दिनांक ,01.06.2023 के तहत ब्लॉक केसकाल के विभिन्न स्थानों के लिए राशि 3 करोड़ 68लाख 83 हजार की स्वीकृति दी है, अब रावबेडा में दो नवीन भवन पूर्ण होने पर दो कमरे मे प्रथिमिक शाला जो पहली से लेकर 5 वी तक के लिए कम से कम पांच कमरे के साथ एक कमरा ऑफिस के लिए होना जरूरी है
रावबेडा की प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापक गंगाराम नाग ने जानकारी में बताया कि पिछले 15 वर्षों से माध्यमिक विद्यालय मे शिक्षा संचालित किया जा रहा है, कुल बच्चों की दर्ज संख्या 19 के साथ दो शिक्षक पदस्थ है, भवन के अभाव में माध्यमिक विद्यालय में प्राथमिक के बच्चे पढने को है



