पठान से कितनी दूर है सनी देओल की गदर 2, जानें ओएमजी 2 का भी हाल, 13वें दिन इतनी हुई कमाई

(AINS): ग दर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 में सनी देओल की फिल्म ने बाजी मार ली है। फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और अब भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। दर्शकों का प्यार फिल्म को मिल रहा है।

हालांकि गदर 2 अभी शाहरुख खान की पठान से कितना दूर है और साथ ही ओएमजी 2 ने 13वें दिन कितनी कमाई की है। आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।
कितनी हुई गदर 2 की कमाई- सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने वकाई बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। गदर 2, 12वें दिन 400 करोड़ क्लब में शुमार हो गई है। फिल्म ने 12 दिनों में कुल 400.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं sacnilk की अर्ली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, यानी फिल्म की कुल कमाई करीब 411.10 करोड़ रुपये हो गई है।
कितना कमाई थी पठान-साल 2023 की धमाकेदार शुरुआत शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान से हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन 57 करोड़ की बंपर ओपनिंग की थी और साथ ही ओपनिंग वीकेंड तक कमाई 280 करोड़ के पार हो गई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक पठान का लाइफटाइम इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपये है। पठान ने करीब एक महीने तक करोड़ में कलेक्शन किया था, जबकि उसके बाद उसकी कमाई लाखों में रह गई थी।
कैसा है ओएमजी 2 का हाल?- एक ओर जहां गदर 2 की कमाई 400 करोड़ रुपये के पार हो गई है तो दूसरी ओर ओएमजी 2 अभी तक 150 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। 12 दिनों में फिल्म ने कुल 120.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं sacnilk की अर्ली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की। यानी फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 123.72 करोड़ रुपये हुआ है।




