छत्तीसगढ़

महिंद्रा ट्रेवल्स की बस में अचानक लगी आग, सवारियों का सामान जलकर हुआ खाक

बस में करीब 35 यात्री थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ 

AINS NEWS 24X7 केसकाल, के.शशिधरण…. सोमवार को रात्रि करीब 11:00 बजे  जगदलपुर के लिए निकली महिंद्रा ट्रेवल्स की बस क्रमांक C G 19 F..0195 केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के डिपो के पास पहुंचने पर बस में  अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, सूचना पर तत्काल अग्नि शमन यंत्र को बुलाया गया, सूत्रो से प्राप्त जानकारी अनुसार इस आगजनी में जनहानि नही हुई है, केसकाल थाना से करीब 1.30 km दूरी पर यह घटना हुई है, बस चालक अशोक कुमार खरे से प्राप्त जानकारी अनुसार बस में करीब 35 यात्री थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ  किंतु सवारियों का सामान पूरा जलकर खाक हो गया है, बस चालक द्वारा थाना में घटना की लिखित जानकारी दी गई है, बस में अचानक आग लगने के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया, ऐसा बताया जा रहा है यह बस प्रातः 4:00 बजे मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल डिपो के पास पहुंची थी, उसमें अचानक आग लग गई और बस जलकर खाक हो गई, यात्रीयों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया है

 

Related Articles

Back to top button