छत्तीसगढ़ में विद्युत दरों में वृद्धि के निर्णय को वापस लेने की मांग की महापौर एजाज ढेबर ने, सौंपा ज्ञापन भी
महापौर ने अपने मांग पत्र में निवेदन किया कि विद्युत दरों में जो वृद्धि का निर्णय लिया गया है उसे वापस लिया जाए

AINS NEWS…. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा घरेलू और औद्योगिक विद्युत के साथ कृषि क्षेत्र की विद्युत दरों में लगभग 8.35 फ़ीसदी/ 20 से 25 पैसा प्रति यूनिट वृद्धि की गई है, इस वृद्धि के निर्णय को वापस लेने की मांग रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने की है, उन्होंने कहा कि देश में महंगाई हर क्षेत्र में बढ़ी हुई है ऐसे में विद्युत दरों में वृद्धि सामान्य उपभोक्ताओं पर अत्यधिक भार डालेगी, महापौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की पूर्व सरकार ने बिजली की दरों को सामान्य दर से आधा किया था जिससे राज्य के उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भार भी नहीं पड़ रहा था, लेकिन राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही अन्य क्षेत्रों की तरह विद्युत के क्षेत्र में भी दरों में वृद्धि का निर्णय लेना कहां तक उचित है, इस वृद्धि से आम जनमानस की कमर टूट जाएगी, महापौर ने अपने मांग पत्र में निवेदन किया कि विद्युत दरों में जो वृद्धि का निर्णय लिया गया है उसे वापस लिया जाए






