राजनीति

रायपुर दक्षिण की जीत भाजपा पर जनता के विश्वास की जीत है, छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकारा : किरण देव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार के कार्यों पर जनता ने दी बंपर जीत:किरण देव

AINS NEWS रायपुर… भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता ने एक बार फिर बता दिया कि प्रदेश और शहर का विकास केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को प्रचंड जीत की बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए हर तरह की कोशिश की लेकिन रायपुर दक्षिण की जनता ने मोदी जी की विश्वसनीयता और प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर एक बार फिर कमल पर मुहर लगाया। प्रदेश के विकास लिए भाजपा हमेशा प्रतिबध्द रहती है। यह जीत जनता के भाजपा पर विश्वास की जीत है और कांग्रेस के झूठे वादों पर जनता का करारा तमाचा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा समस्त भाजपा कार्यकर्ता, रायपुर दक्षिण उप चुनाव संयोजक द्वय मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सभी मंत्रीगण, विधायकगण सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह जीत मा .मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के कार्यों की जीत है छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को फिर से एक बार पूरी तरह नकार दिया है छत्तीसगढ़ में अब भाजपा ही जनता की पसंद है जनता ने न सिर्फ जीत दी है बल्कि एक प्रचंड जीत देकर भाजपा के प्रति अपना अपार विश्वास व्यक्त किया है मैं जनता जनार्दन का बहुत-बहुत अभिवादन करता हूं।

 

Related Articles

Back to top button