RAIPUR

आरक्षण में कटौती कर पिछड़ा वर्ग के साथ घोर अन्याय कर रही भाजपा सरकार- धनेंद्र साहू

सरकार आरक्षण को रद्द कर फिर से आरक्षण कराए,ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बहाल करें

AINS NEWS… पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के कटौती को लेकर कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता है कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आयोजित की जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए धनेंद्र साहू ने कहा कि नगरीय निकायों और त्रिस्तरी पंचायतो में भाजपा सरकार के द्वारा कराए गए वर्तमान आरक्षण प्रक्रिया के चलते हैं प्रदेश में ओबीसी वर्ग का नुकसान हुआ है।
सरकार आरक्षण को रद्द कर फिर से आरक्षण कराए,ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बहाल करें,इसके लिए अगर अध्यादेश लाना पड़े तो लाया जाए,विधानसभा की विशेष सत्र बुलाना पड़े बुलाया जाए लेकिन ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बहाल किया जाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष का एक भी सीटओबीसी के लिए आरक्षित नहीं है नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती हो गई है
कांग्रेस सरकार के समय 2019-20 में प्रदेश मे जब जिलों की संख्या 27 थी तब अनुसूचित जनजाति के लिए 13 अनुसूचित जाति के लिए 3 ओबीसी के लिए 7 तथा सामान्य वर्ग के लिए 4 जिला पंचायत सीट आरक्षित थी भाजपा सरकार ने षडयंत्रपूर्वक तरीके से इसमें कटौती की,अब जिलों की संख्या 33 हो गई है लेकिन ओबीसी का आरक्षण 7 से घटकर शून्य कर दिया गया है।
धनेंद्र साहू ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला पंचायत एवं जनपदों में जहां पहले 25% सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हुआ करती थी अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म हो गया है शायद सरकार के द्वारा आरक्षण प्रक्रिया के नियमों में किए गए दुर्भावनापूर्वक संशोधन के बाद अनुसूचित जिले शहर और ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य और पंचों का जो भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है।

इस पत्रकार वार्ता में ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा शिव सिंह ठाकुर जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button