धर्मांतरण को लेकर उठ रही आवाज, अमलेश्वर में सर्वाधिक मामले क्यों?
धर्मांतरण की खबरें आती हैं, खासकर दुर्ग जिले के अमलेश्वर से

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से धर्मांतरण को लेकर सख्ती देखी जा रही है लेकिन फिर भी क्यों धर्मांतरण की खबरें आती हैं, खासकर दुर्ग जिले के अमलेश्वर से।
विगत दिनों यहां प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण के मामले उजागर हुए, हिंदू संगठन ने प्रदर्शन किया और थाने तक जा पहुंचे तब पता चला कि भगवान यीशु की प्रार्थना सभा आयोजित थी, लेकिन प्रश्न तो खड़ा होता ही है कि प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को इकट्ठा करना और उन्हें एक धर्म के प्रति उकसाना यही तो अपराध की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि रायपुर, बस्तर और सरगुजा के साथ इसाई धर्म के अनुयाई अब शहरी क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय कैसे हो रहे हैं और जो सीधे-साधे भोले भाले ग्रामीणों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।


यह कहते हैं कि हमारी प्रार्थना से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, यह कैसे हो सकता है, प्रार्थना से ही अगर सब का इलाज हो जाता तो अस्पताल क्यों बनते हैं? यह सभी धर्म की आड़ में अपना समूह विकसित करने में लगे हैं जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है और एक यही क्रिया संपूर्ण छग में की जा रही है, लेकिन आजकल अमलेश्वर क्यों प्रमुख केंद्र बन गया है।इसे ही देखकर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद साहू ने बीड़ा उठाया कि धर्मांतरण बंद हो, इसे लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया और सभी से अपील की कि उनकी बातों में ना आए और झांसे में ना आए। प्रार्थना सभा के नाम पर यह लोग ईसाई धर्म अपनाने पर जोर लगाते हैं ताकि इनकी संख्या बढ़ सके। लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद ने कहा कि उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
2 मार्च को अमलेश्वर थाना के सामने नगर पालिका परिषद अमलेश्वर व्यावसायिक परिसर में पंडाल लगाकर हिंदू जागरण मंच आरएसएस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा सर्व हिंदू समाज बैनर तले जन आक्रोश सभा 11:40 से 13:40 बजे तक किया गया जिसमें मंच संचालन सुरेंद्र साहू पूर्व सरपंच पाहंदा द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन अमलेश्वर आरएसएस प्रमुख प्रकाश कश्यप द्वारा किया गया प्रमुख वक्ता के रूप में अवधेश दुबे हिंदू जागरण मंच कुम्हारी, निश्चय बाजपेई पूर्व पार्षद कुम्हारी, हरिदास वैष्णव पार्षद कुम्हारी मयंक गोस्वामी बजरंग दल रायपुर, मीनाक्षी शर्मा आरएसएस अमलेश्वर, राम बिहारी मिश्रा कुम्हारी , हरिदास वैष्णव पार्षद कुम्हारी रमेश तिवारी आरएसएस अमलेश्वर दयानंद सोनकर अध्यक्ष पालिका अमलेश्वर , फेरहा राम धिवर सांसद प्रतिनिधि , अश्वनी साहू आरएसएस , टीकाराम साहू आरएसएस पाहंदा, द्वारा उद्बोधन किया गया उपरोक्त सभी वक्ताओं के संयुक्त उद्बोधन में विगत दिनों डॉक्टर विनय साहू के निवास में धर्मांतरण किया जा रहा था जिसका विरोध किया गया एवं एफआईआर करवाए थे जिसकी कड़ी से कड़ी करवाई किया जाए एवं धर्मांतरण जैसे समस्या के समाधान के लिए शासन प्रशासन को विशेष पहल किया जाए एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों एवं समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठन में धर्मांतरण की विषय में विशेष रूप से चर्चा किया जाए की अपील किया गया पश्चात उपस्थित तहसीलदार मनोज रस्तोगी एवं नगर निरीक्षक थाना प्रभारी अमलेश्वर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक दुर्ग के नाम ज्ञापन चार समाज के प्रमुख साहू समाज प्रमुख रामावतार साहू, सुखदेव साहू, ब्राह्मण समाज से रमेश तिवारी ,सुनील शर्मा , देवांगन समाज से चेतन देवांगन, एवं सर्व समाज से मोहन साहू, सुरेंद्र साहू, एवं प्रकाश कश्यप, डॉ आलोक पाल पार्षद अमलेश्वर, हरिदास वैष्णव पार्षद कुम्हारी, धर्मेंद्र सोनकर चंद्र प्रकाश मंडले श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती नीलू गौतम , चेलाराम साहू द्वारा 13:40 बजे जापान सोपा गया पश्चात् कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में लगभग 150 सर्व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताउपस्थित रहे।




