RAIPUR

खुशियों की दिवाली, बस्ती के बच्चों के साथ लावण्या फाउंडेशन ने मनाई दिवाली

बच्चों को पटाखे,दिए, मिठाईयां,नमकीन,रंगोली इत्यादि का वितरण

AINS NEWS… लावण्या फाउंडेशन द्वारा बस्ती में निवासरत बच्चों के साथ खुशियों की दिवाली मनाई गई।न्यू राजेन्द्र नगर स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि प्रकाश के इस महान उत्सव को स्वयं तक सीमित न रखते हुए उन बच्चों के साथ मनाया जाता है जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं।बच्चों को पटाखे,दिए, मिठाईयां,नमकीन,रंगोली इत्यादि का वितरण किया गया।

संस्था द्वारा प्रतिवर्ष किए जाने वाले इस आयोजन में बच्चों के साथ साथ बस्ती में चिकित्सीय सेवाएं दे रही मितानिनों को भी सामग्रियों का वितरण किया गया।सभी के मनोरंजन के लिए संगीत व नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

लावण्या फाउंडेशन द्वारा शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बस्ती के बच्चों ने नृत्य की विशेष प्रस्तुति देते हुए समा बांध दिया।बच्चे बहुत खुश दिखे जिससे आयोजन का उद्देश्य पूर्ण हुआ।इस आयोजन से 50 से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए।संस्था की ओर से सुरेश नागवानी,सरिता शर्मा,डॉ एकता गुप्ता,आर के तिवारी,ज्योति बुधवानी, दिगेश साहू उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button