RAIPUR

50 से अधिक युवक युवतियों ने कराया पंजीयन और दिया अपना परिचय, तेली समाज के भवन में पहुंचे सामाजिक बंधु

बरसों से चली आ रही इस परंपरा को आगे बढ़ाया

AINS NEWS… महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर के सामाजिक भवन में युवक युवति परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विवाह योग्य युवक युवतियों ने अपना अपना परिचय दिया और बरसों से चली आ रही इस परंपरा को आगे बढ़ाया, परिचय सम्मेलन को लेकर सामाजिक बंधुओं में खासा उत्साह देखने को मिला

रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और धमतरी से विवाह योग्य युवक युवती समाज के भवन पहुंचे और अपना परिचय दिया, सभी प्रतिभागी एजुकेटेड और नौकरी पेशा रहे,

महाराष्ट्रीयन तेली समाज के पदाधिकारी ने बताया कि विवाह को लेकर आने वाली परेशानियों से आज के समय में सभी को जूझना पड़ता है ऐसे में यह परिचय सम्मेलन विवाह के लिए कारगर सिद्ध होता है, इससे समाज के बंधु भी आपस में मेल मुलाकात करते हैं और रिश्ते जुड़ते हैं, बड़ी संख्या में पधारे सामाजिक बंधुओं के लिए भवन में स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

 

Related Articles

Back to top button