एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौट रहे डीआरजी जवान काे गाेली लगने से हुआ दुःखद निधन
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन हेतु गश्त में डीआरजी की टीम निकली हुई थी

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के थाना छोटाड़ोंगर क्षेत्रांतर्गत एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन हेतु नारायणपुर डीआरजी की टीम रवाना हुई थी। ग्राम कटेनार में आज रविवार सुबह नक्सल विराेधी अभियान पूर्ण होने के पश्चात कैम्प कड़ेनार में टीम वाहन में आरोहण के दौरान हथियार से आकस्मिक रूप से (accidental firing) फायर हो गया, जिससे नारायणपुर डीआरजी के जवान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा के सिर के पास गोली लग गई।

घायल जवान बलदेव सिंह हुर्रा को तत्काल धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया, किंतु अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उपचार के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया। पोस्टमार्टम तथा अन्य वैधानिक/कानूनी औपचारिकताएँ की जा रही हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन हेतु गश्त में डीआरजी की टीम निकली हुई थी, अभियान पूर्ण होने के पश्चात वापस लौटने के दौरान हुई मिस फायर से एक डीआरजी जवान काे गोली लगने से उपचार के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया।




