केशकाल

केशकाल में सुशासन दिवस पर अटल परिसर का वर्चुअल उद्घाटन, विधायक नीलकंठ टेकाम रहे उपस्थित

अटल परिसर न केवल स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और योगदान का प्रतीक है

AINS NEWS… केशकाल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सुशासन दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुराना बस स्टैंड, केशकाल में नवनिर्मित अटल परिसर का वर्चुअल उद्घाटन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के करकमलों से संपन्न हुआ।

इस गरिमामयी अवसर पर केशकाल विधानसभा के विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत केशकाल के अध्यक्ष श्री बिहारी लाल सोरी, उपाध्यक्ष श्री भूपेश सिन्हा, नगर पंचायत के पार्षदगण, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष कटारिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री आकाश मेहता, मंडल महामंत्री श्री नवदीप सोनी, श्री राजू राठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने इस अवसर पर कहा कि अटल परिसर न केवल स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और योगदान का प्रतीक है, बल्कि यह केशकाल नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने अटल जी के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अटल परिसर के उद्घाटन से क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button