गरियाबंद

समग्र शिक्षा की जीवंत झांकी डिजिटल शिक्षा को मिला प्रथम पुरस्कार

झांकी में किताब पढ़ती हुए छात्रा की विशाल मूर्ति भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा

AINS NEWS गरियाबंद… राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री बघेल ने कलेक्टर श्री बी.एस. उइके एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात श्री बघेल ने जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। हर्ष तथा खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गये।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा तथा देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही विभागों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत किए।

समग्र शिक्षा की जीवंत झांकी डिजिटल शिक्षा को मिला प्रथम पुरस्कार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभागीय झांकियों में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, की झांकी डिजिटल शिक्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा l यह पहला अवसर था जब शिक्षा विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला l
झांकी में किताब पढ़ती हुए छात्रा की विशाल मूर्ति भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा l

 

Related Articles

Back to top button