गरियाबंद
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर थाना गरियाबंद परिसर में किया गया वृक्षारोपण, रोपे गए छायादार एवं फलदार पौधे
योग दिवस पर स्वास्थ्य के साथ प्रकृति को भी हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प

AINS NEWS… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर थाना परिसर सिटी कोतवाली गरियाबंद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम उप पुलिस अधीक्षक (DSP) गोपाल वैश्य और थाना प्रभारी निरीक्षक शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर थाना परिसर में विभिन्न छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया।

अधिकारियों ने पौधों को सुरक्षित रखने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया। सभी ने योग दिवस पर स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रकृति को भी हरा-भरा बनाए रखने में अपना योगदान दिया।




