साइको किलर अरेस्ट, कसडोल के ग्राम खर्वे में विगत 04 माह में हुई थी 08 लगातार मृत्यु की घटनाएँ
हत्या करने के पूर्व किया गया कुत्ते पर ट्रायल, उसके बाद साधा ग्रामवासियों पर निशाना

AINS NEWS… दिनांक 06.06.2026 को SDOP कसडोल को ग्राम खर्वे के ग्रामीणों द्वारा माह फरवरी से 14 मई तक गांव में 08 लोगो की संदेहास्पद मृत्यु होने के संबंध में आवेदन दिया गया, जिसमें उनके द्वारा गांव के ही व्यक्ति राम सहाय जायसवाल पर संदेह व्यक्त किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल प्रारंभिक जांच शुरू की गयी। प्रकरण में सभी 07 व्यक्तियों के शव उत्खनन कराकर PM हेतु मेकाहारा रायपुर रवाना किया गया। जहां डाक्टरों की टीम के द्वारा रायपुर स्थित मेडिकोलिगल संस्थान में विशेष टीम के द्वारा पोस्ट मार्टम कराया गया एवं फारेंसिंक जांच हेतु सभी व्यक्तियों का DNA विसरा अन्य सेंपल प्रिजर्व किया गया है। *मृतकों में एक मृतक बुधराम जायसवाल के शव का उनके परिजनों द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया था।*

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा प्रत्येक व्यक्तियों की मृत्यु संबंधित सुक्ष्मता से जांच की गयी। पुलिस की एक टीम जहां निरंतर ग्रामीण से पुछताछ कर सतत निगाह रखी हुई थी वही इसके समानांतर दुसरी टीम इस घटना से संबंधित तकनीकी साक्ष्य जुटाने में प्रयास में लगी थी। इसी दौरान पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्त ने गांव के किसी व्यक्ति से चुहा मारने की दवा के नाम पर सुहागा (जहर) प्राप्त किया। संबंधित ग्रामीणों से पुछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त से पुछताछ की गई। प्रारंभ में अभियुक्त द्वारा घटना करने से इंकार किया गया किंतु बारीकी से पुछताछ करने पर अंतत: अभियुक्त ने घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसने अपने बयान में सभी मृतकों को पुरानी रंजीश, छोटी छोटी शिकायतें, गाली गालौच एवं चारित्रिक संदेह तथा टोना-टोटका के चलते एक के बाद एक घटना कारीत करना स्वीकार किया।
सर्व प्रथम आरोपी द्वारा चुहा मार दवा (सुहागा) से अपना पहला निशाना कुत्ते को बनाया गया, कुत्ते पर सफल परीक्षण होने के बाद-
*1.– 06 फरवरी पहला शिकार बद्री को बनाया गया, जो अक्सर अभियुक्त के साथ गाली गलौज और शराब पिलाने के लिए परेशान करता था, आरोपी द्वारा सुहागा मिली शराब पिलाकर मौत के घाट उतारा।*
*2.– पहले शिकार से मिली सफलता से अभियुक्त का आत्मविश्वास बढ़ा और उसने दुसरी बार पुराने विवाद के चलते बुठालु को 20 फरवरी जहर मिली शराब पिलाकर हुए मौत के घाट उतार दिया।*
*3.– तीसरी बार आरोपी ने अपनी पत्नी पर बुरी नजर रखने वाले छत्तुराम की 12 मार्च को इस तरह जहरीली शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया।
*4.– 20 मार्च को अभियुक्त के साथ जमीन लेन देन और सामाजिक रूप से रंजिश रखने वाले बुधराम की जहरीली शराब पिलाकर मौत के घाट उतारा। खास बात क्या रही कि बुधराम को दफनाने की जगह उसका कहां संस्कार कर दिया गया था।*
*5. — पांचवीं हत्या 31 मार्च को आरोपी ने विनोद कुमार की कर दी जो हमेशा उसे सार्वजनिक तौर पर गाली गलौज करता था। जहरीली शराब पीने के बाद विनोद ने कसडोल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।*
*6. आरोपी ने अपना छटवां शिकार 28 अप्रैल को गजानंद को जहरीली शराब इसलिए पिलाई क्योंकि उसे संदेह था कि मृतक उसके खिलाफ बैगा गुनिया करता है । जिसके कारण वह कर्ज मुक्त नही हो पा रहा है जीवन में सुख शांति नही आ पा रहा है।*
*7. सातवीं हत्या 29 अप्रैल महज इसलिए कर दी कि उसने चैतूराम से ब्याज पर 50 हजार रुपए का कर्ज लिया गया था जिसके ब्याज देने से मुक्ति पाने के लिए उसको भी जहरीली शराब पिलाकर मार डाला था।*
*8. आठवीं हत्या को अंजाम इसलिए दिया कि वर्ष 2023 में चुनाव के समय उसके साथ मारपीट करने वाले महेतरू राम को भी सभी मृतकों की तरह जहरीली शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया था।*
*9. अभियुक्त द्वारा दिनांक 14 अप्रैल कार्तिक को सुहागा मिलाकर शराब पिलाई गई थी। पीने से कार्तिक की तबियत खराब होने से परिजन द्वारा उपचारार्थ भर्ती कराया गया था। जहां वह समय पर अस्पताल पहुंच गया इसलिए उसकी जान बच गई तब पूरे मामले का हुआ खुलासा।*
उक्त घटनाओं के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ 08 हत्या एवं 01 हत्या का प्रयास सहित कुल 09 अपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
*प्रदेश के बहुचर्चित 08 व्यक्तियों की सुनियोजित हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला पुलिस टीम द्वारा दक्षता, सुझबुझ एवं संयम का परिचय देते हुए, जटिल अपराध को सफल तरीके से सुलझाने में सफलता प्राप्त* की गई है।
*आरोपी — रामसहाय जायसवाल निवासी ग्राम पुराना खर्वे थाना कसडोल*




