त्योहारी सीजन में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, 8 बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई

AINS NEWS… पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे के नेतृत्व में तथा *एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा एवं एसीपी पंडरी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर* के पर्यवेक्षण में नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज की गई कार्यवाही।

*अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई*
*थाना उरला* को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अछोली रोड, सन स्टील के पास स्थित चाय-नाश्ता होटल में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए *प्रकाश सोनी पिता भीखम सोनी उम्र 35 वर्ष, निवासी मठपारा बिरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर* को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से *32 पौवा देशी प्लेन मदिरा, कुल 5.760 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹2,560 एवं बिक्री रकम ₹200* बरामद कर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 405/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में *थाना खमतराई* द्वारा उरकुरा के शक्ति पारा तालाब किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखने की सूचना पर घेराबंदी कर *कमलेश यादव पिता स्वर्गीय श्री रामकुमार यादव उम्र 21 वर्ष, निवासी शक्ति पारा उरकुरा, थाना खमतराई, जिला रायपुर* को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से *36 पौवा देशी मदिरा, कुल 6.48 लीटर, कीमत लगभग ₹4,000* बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस प्रकार नॉर्थ जोन में आबकारी एक्ट के तहत *कुल 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई* की गई।
*प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*
आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धारा *170 बीएनएसएस* के तहत कुल *08 बदमाशों* के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इसमें *थाना खम्हारडीह द्वारा 05, थाना खमतराई पुलिस द्वारा 01, थाना उरला पुलिस द्वारा 01 तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति* के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। अवैध शराब बिक्री, आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




