छत्तीसगढ़

नाबालिग बेटी के साथ अत्याचार कर रहा था हैवान बाप, गिरफ्तार

पेंड्रा। यहां एक पिता न सिर्फ रिश्तों की सीमा लांघी बल्कि हवस के वशीभूत होकर हैवानियत की हद भी पार कर दी। पत्नी उसे छोड़कर चली गई तो 39 साल के इस नराधम ने अपनी हवस की आग बुझाने का जरिया अपनी ही नाबालिग बेटी को बना लिया। हवस की आग में अंधे शराबी पिता ने नाबालिग बेटी को दुष्कर्म का शिकार बनाने के बाद इस कदर डराया कि वह किसी के सामने मुंह नहीं खोल पाई। बच्ची के मुंह नहीं खोलने से उस नराधम का हौसला इस कदर बढ़ गया कि वह खुलेआम अपनी बच्ची को साथ में सुलाने लगा। बच्ची के दादा को जब इस बात की भनक लगी तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। घटना की शिकायत लड़की के दादा ने आकर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र के गुम्माटोला गांव का है। जहां 39 साल के आदमी ब्रजेश कुमार भैना ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी के पिता रामकुमार जो कि नाबालिग के दादा हैं, उन्होंने गौरेला थाने आकर रिपोर्ट लिखाई कि ब्रजेश अपनी बेटी को साथ सुलाता है और उसके साथ गलत हरकतें करता है। किसी और को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। नाबालिग के दादा ने ये भी बताया कि, लड़की अपने ऊपर होते जुल्म को जान जाने के भय से कुछ नहीं कह पाती थी। दादा ने बताया कि उसका पिता कई बार नाबालिग के साथ मारपीट भी कर चुका है।

Related Articles

Back to top button