मनोरंजन

32 साल के संघर्ष और अभिनय की बारीकी ने पहुंचाया मुकाम तक, जाने कैसे बने ये अभिनेता ताहिर से करन

 राज उत्सव में मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

AINS NEWS/DEEPAK 52KAR… करन खान के अभिनय की शुरुआत आज से 32 साल पहले हुई थी जब यह दुनिया सोशल मीडिया, मोबाइल और वर्तमान सुविधाओं से कोसों दूर थी लेकिन एक नौजवान के सिर पर अभिनय का जादू कुछ इस कदर हावी था कि वह महज रिहर्सल के लिए कई किलोमीटर पैदल नाप दिया करते थे, जी हां उनके अभिनय गुरु मिनहाज असद मंचीय नाटक के रिहर्सल के लिए कभी गवर्नमेंट हाई स्कूल तो कभी कोटा स्थित अपने घर बुला लिया करते थे लिहाजा गुरु का आदेश सर आंखों पर…

कपकपाती ठंड हो या मूसलाधार बारिश इन आपदाओं ने कभी ताहिर के अभिनय का जज्बा कम नहीं होने दिया, स्कूली जीवन से थिएटर की बारीकियां सिखते सिखते आज ताहिर से करन खान बने अभिनेता ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली, आज करन के खाते में लगभग 3000 गाने, 50 फ़िल्में और सैकड़ो नाटक शामिल है, उनके द्वारा अभिनीत और निर्देशित नाटकों की श्रृंखला में गोड़ के धुर्रा और टोपी शुक्ला की खास जगह है जिन्हें बॉलीवुड की नामी हस्तियां भी देख चुकी हैं, उनके द्वारा निर्देशित और अभिनीत नाटकों की प्रस्तुति राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होती रही है

एक साक्षात्कार में करन खान ने बताया कि उनके सिर पर अभिनय का जुनून इतना हावी था कि वह अभिनय सीखने अपने घर बुढ़ापारा से कोटा तक पैदल जाया करते थे, कई दफा तो बारिश में भीगते जब अपने गुरु के घर पहुंचते तो पता चलता की बारिश के कारण अन्य कलाकार नहीं आ सके लेकिन अभिनय के प्रति उनके समर्पण को देखकर गुरु भी दंग रह जाया करते थे

छत्तीसगढ़ी फिल्म लैला टिप टॉप छैला अंगूठा छाप की शूटिंग के दौरान का एक वाक्या भी करन खान ने साझा करते हुए बताया कि उन्होंने यूनिट की सीन को लेकर की गई तैयारी के कारण 104 डिग्री बुखार में भी अभिनय किया जबकि निर्देशक सतीश जैन ने कहा था कि हम शूटिंग कैंसल कर देते हैं

आज जब छत्तीसगढ़ शासन के राज्योत्सव कार्यक्रम में किशोर साहू राज्य अलंकरण सम्मान के लिए करन खान का चयन हुआ तो वह कहते हैं कि आज मेरी मेहनत सफल हुई, इस सम्मान का श्रेय उन्होंने अपने गुरु मिनहाज असद, अपनी अम्मी, अपनी धर्मपत्नी और लाखों प्रशंसकों और उनके प्यार को देते हुए कहा कि आगे भी यह सफर जारी रहेगा… जब तक सांस चलेगी तब तक वह अभिनय करते रहेंगे…

 

Related Articles

Back to top button