क्राइमछत्तीसगढ़

कट्टा लेकर घुम रहा अपचारी बालक चढ़ा पुलिस के हत्थे, बड़ी वारदात की था फिराक में

गुढ़ियारी थाना पुलिस के टीम ने मुखबिर की सूचना पर कट्टा व दो नग जिंदा कारतूस के साथ अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है

रायपुर।। गुढ़ियारी थाना पुलिस के टीम ने मुखबिर की सूचना पर कट्टा व दो नग जिंदा कारतूस के साथ अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि एक लड़का दीक्षा नगर में अपने पास कट्टा लेकर घुम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसे पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बालक को हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उसके पास कट्टा एवं दो नग जिंदा कारतूस मिला।

जिस पर टीम के सदस्यों ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपचारी बालक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कट्टा एवं जिन्दा कारतूस को अपने पास रखना बताया गया। जिस पर अपचारी बालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई किया है।

Related Articles

Back to top button