स्वाति मालीवाल का सनसनीखेज खुलासा, कहा मेरे ही पिता मेरा शोषण करते थे
वो मुझे पीटते थे और मैं बचने के लिए बेड के नीचे छिप जाती थी।

AINS DESK…दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोप लगाया कि उनका बचपन में उनके पिता ने कई बार यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने कहा कि वो मुझे पीटते थे और मैं बचने के लिए बेड के नीचे छिप जाती थी।

स्वाति ने कहा कि जब मैं बच्ची थी तब पिता मेरा शोषण करते थे। वह मुझे पीटते थे, जिससे मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी। वो घर आते थे तो बहुत डर लगता था। पूरी रात प्लानिंग करती थी कि किस तरीके से महिलाओं को उनका हक दिलाउंगी। इस तरह के आदमी जो महिलाओं के साथ शोषण करते हैं बच्चियों के साथ शोषण करते हैं उनको सबक सिखाउंगी। एक बार का किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक याद है, जब वो मुझे मारने आते थे तो मेरी चोटी पकड़ते थे और दीवार पर जोर से सिर मार देते थे, जिससे चोट लगती थी और खून बहता रहता था। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जब एक इंसान बहुत अत्याचार सहता है तभी वो दूसरों का दर्द समझ पाता है। तभी उनके अंदर ऐसी आग जागृत होती है जिससे वो पूरा सिस्टम हिला पाता है। शायद मेरे साथ भी यही हुआ और यहां जितने भी अवार्डी हैं उनकी भी कुछ ऐसी कहानी है।
#WATCH | "I was sexually assaulted by my father when I was a child. He used to beat me up, I used to hide under the bed," DCW chief Swati Maliwal expresses her ordeal alleging her father sexually assaulted her during childhood pic.twitter.com/GsUqKDh2w8
— ANI (@ANI) March 11, 2023
जापानी युवती के साथ होली पर रंग लगाने के दौरान बदसलूकी के मामले में स्वाति मालीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ युवक एक जापानी महिला को होली का रंग लगा रहे थे। वह काफी असहज महसूस कर रही थी।
आरोप लगाया (Delhi Mahila Aayog) कि युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। वह मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन आरोपी युवक रुके नहीं। दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। उन लोगों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने को कहा है।




