चुनाव ड्युटी कर कोंडागांव से लौट रहे बोलोरो वाहन को बहीगांव के पास ट्रक ने कुचला, तीन की मृत्यु
केसकाल थाना में ट्रक चालक के खिलाफ़ अपराध कायम... चालक फरार, नगर में मातम का माहौल

AINS NEWS 24X7 केसकाल से शशिधरण… कोंडागांव जिला सहित बस्तर संभाग में प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हुआ है, किंतु केसकाल पुलिस थाना क्षेत्र बहीगांव के पास चारभाटा जाने वाले राष्ट्रिय राजमार्ग 30 पर चुनाव संपन्न करा कर लौट रहे मतदान दल की बोलेरो वाहन को सुबह करीब 4 बजे केसकाल से कोंडागांव तरफ जा रही ट्रक ने ठोकर मार दी जिसमें सवार तीन शिक्षकों की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई,


मृतकों में नरेंद्र उईके, पिता रघुनाथ उम्र 38 वर्ष, ग्राम बड़गई थाना उरेंदाबेडा, शिव नेताम, उम्र 42 वर्ष ग्राम बेड़मा केसकाल व संत नेताम ग्राम आचलापारा धनोरा है, यह घटना चुनाव ड्युटी से केसकाल आते वक्त करीब 4 बजे हुई,
सूत्रो से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी ट्रक चालक घटना बाद फरार हो गया है, केसकाल थाना में पीड़ितों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ़ अपराध कायम करते हुए शव के पंचनामा उपरांत शव का डाक्टरी परिक्षण किया जा रहा है, पुलीस मामले में जांच कर रही है




