छत्तीसगढ़

“धंधे का फंडा” – व्यापार प्रशिक्षण कार्यक्रम की शानदार शुरुआत

बिज़नेस टाइकून अवार्ड  जेसी मनीष टिकरिहा जी को आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन  इन होटल इंडस्ट्री के लिये प्रदान किया गया'.

AINS NEWS 24×7……जेसीआई रायपुर कैपिटल ज़ोन – IX ने “धंधे का फंडा” व्यापार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें मुख्य अतिथि थे जेसीआई सेनेटर शरद अग्रवाल जी और विशेष अतिथि थे जोन डायरेक्टर बिजनेस जेसीआई सेनेटर निशित गोहिल जी।

इस कार्यक्रम मे Salute to Silence Star के तहत मीडिया रिपोर्टर श्रीमान गिरीश वर्मा जी , श्रीमान हिमान्शु शर्मा जी, श्रीमान तबीर हुसैन जी, को टोकन ऑफ़ Apriciation से सम्मानित किया गया ,  बिज़नेस टाइकून अवार्ड जेसी मानस कोचरजी को उसके टूरिज्म इंडस्ट्री मे आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन के लिये प्रदान किया गया. साथ ही बिज़नेस टाइकून अवार्ड  जेसी मनीष टिकरिहा जी को आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन  इन होटल इंडस्ट्री के लिये प्रदान किया गया’.

कार्यक्रम के उद्देश्य में जेसी हरीश मंत्री (राष्ट्रीय प्रशिक्षक – जेसीआई इंडिया) ने व्यापार शुरू करने के मूलभूत सिद्धांत, व्यवसाय योजना बनाना, मार्केटिंग और बिक्री रणनीति, वित्तीय प्रबंधन, और ग्राहक सेवा के विषय में प्रशिक्षण देने का कार्य किया है।
उपस्थित सभी व्यावसायिक लोगों के लिए कार्यक्रम ने उन्हें दिनचर्या कैसे सुधारें, काम की लिस्ट कैसे बनाएं, पुरे सप्ताह के काम की प्लानिंग, डेली काम की प्लानिंग और व्यावसायिक मार्गदर्शन में मदद करने के लिए अनुभवी वक्ताओं द्वारा विस्तार से बताया गया है।

Interpreneur हैबिट एक्सेस: सफल व्यवसायी बनने के 5 गुरुत्वाकर्षणीय सूत्र (1 ) FLAT Habit (F – Food, L – Location, A – Attire, T – Time) एक सफल व्यावसायी बनने के लिए FLAT Habit का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। (2 ) 8 AM – नए दिन की शुरुआत ( सुबह 8 बजे का समय एक महत्वपूर्ण हैबिट एक्सेस है, जिसमें आपको दिनभर के कार्यों की योजना बनानी चाहिए ) ( 3 ) Weekly Planning (हफ्ते की योजना) समय का सही प्रबंधन सफल व्यवसाय की कुंजी हो सकता है। ( 4 ) Magic Meeting (जादूई मीटिंग) एक अच्छी और प्रभावी मीटिंग का आयोजन करें जिसमें आप अपनी दिशा, लक्ष्य और नीतियों को स्थापित कर सकते हैं. ( 5 ) EA (उत्कृष्ट सहायक) उत्कृष्ट सहायक (EA) की योजना बनाएं ताकि आपके पास सहायक हो, जो आपके कार्यों को सहजता से प्रबंधित कर सके.

“एंट्रेप्रेन्यूर के माइंडसेट प्राप्त करने के लिए 3 सूत्र” फार्मूला – १- जहां है , जैसे है, उसी से, अभी शुरुआत कीजिये. फार्मूला – २ – बाहर दोष देना छोडिये, आप अपने जीवन के जिम्मेदार है. फार्मूला – ३ – भविष्य को देखकर वर्तमान मे निर्णय लेना. यह कार्यक्रम जेसीआई के वरिष्ठ सदस्यों और उनके मार्गदर्शन में हुआ है चैप्टर समन्वयक जेसी सेनेटर चित्रांक चोपड़ा, चैप्टर प्रभारी जेसीआई सेनेटर श्रीकांत पारख जी, जेसीआई रायपुर कैपिटल के अध्यक्ष जेसी सेनेटर नरेंद्र सिन्हा ,सचिव जेसी कौशिक परमार. कार्यक्रम को संयोजक जेसी शशांक ढाबरे और जेसी अविनाश गुप्ता ने संचालित किया, जबकि निदेशक जेसी हेमंत यादव और नोहर साहू ने उसका सहयोग किया। कार्यक्रम के माध्यम से व्यावसायिक समृद्धि की प्राप्ति के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया गया है और इसे एक सफल उद्यमिता की ऊँचाई तक पहुँचाने के लिए आवश्यक नौकरीयों के लिए एक उत्कृष्ट प्लेटफ़ॉर्म के रूप में देखा जा रहा है। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी जेसी नोहर साहू द्वारा दी गई है।

Related Articles

Back to top button