राष्ट्रीय
पहले ही दिन- 3 डिग्री तापमान होने के बावजूद भी 10000 से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए गौरीकुंड में ठहरे
केदारनाथ धाम के कपाट आज सवेरे 6:55 पर यमुनोत्री धाम के कपाट 10:29 पर और गंगोत्री धाम के कपाट 12:25 पर खुले

AINS NEWS… उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा आज से शुरू हो गई है जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट दो दिन बाद खोलेंगे आज पहले ही दिन- 3 डिग्री तापमान होने के बावजूद भी 10000 से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए गौरीकुंड में ठहरे हुए थे

उत्तराखंड के चार धामों में से एक धाम बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे जबकि तीन धाम के कपाट आज खुल गए हैं केदारनाथ धाम के कपाट आज सवेरे 6:55 पर यमुनोत्री धाम के कपाट 10:29 पर और गंगोत्री धाम के कपाट 12:25 पर खुले। सवेरे केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ सर्वप्रथम दर्शन करने पहुंचे वर्तमान में केदारनाथ धाम को अन्य धाम पर माइनस तीन डिग्री तापमान है।




