क्राइम
जिस्मफरोशी का कारोबार करते 3 महिला और तीन पुरुष को गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली की पावर हाउस स्थित प्रभात होटल में देहव्यापार चलाया जा रहा है

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से देहव्यापार का मामला सामने आया है। यंहा के पॉवर हॉउस क्षेत्र में स्थित एक लॉज में पुलिस ने छापा मारा जंहा जिस्मफरोशी का कारोबार करते 3 महिला और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली की पावर हाउस स्थित प्रभात होटल में देहव्यापार चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस प्रभात होटल ग्राहक बनकर पहुँची तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत् कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों और तीन युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी युवतियाँ पश्चिम बंगाल से बुलाई गई थी।





