दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन और विख्यात शिव भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी का कार्यक्रम भी
कृष्ण भक्तों के मनोरंजन के लिए विख्यात शिव भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी एवं छत्तीसगढ़ की स्वर्णा गरिमा दिवाकर बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर की पावन भूमि गुढ़ियारी में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दहीहांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर में ट्रस्ट के विशेष सहयोग से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 27 अगस्त को शाम 4:00 बजे से दहीहांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश समेत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड और उड़ीसा के राज्यों से भी गोविंद टोलियां प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रही है। प्रतिभागियों में से विजेता टोली को इनाम की पुरस्कार राशि समिति द्वारा प्रदान की जाएगी एवं प्रयास करने वाली शेष गोविंदा टोलियों को भी सांत्वना राशि प्रदान की जाएगी।

समिति के बसंत अग्रवाल द्वारा बताया गया कि अभी तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव की 20 टोलियों समेत महिला टोलियों ने भी अपना नाम दर्ज कराया है। महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के इंदौर तथा जबलपुर से भी टोलियों ने अपना नाम समिति के पास दर्ज कर दिया है। यह उत्सव और प्रतियोगिता पूर्णता निशुल्क है और यह एक धार्मिक आयोजन है।
इस विशाल दहीहांडी उत्सव प्रतियोगिता का यह 15 वां वर्ष है । समिति के द्वारा कृष्ण भक्तों के मनोरंजन के लिए विख्यात शिव भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी एवं छत्तीसगढ़ की स्वर्णा गरिमा दिवाकर बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही उड़ीसा के कलाकारों द्वारा घंटा बाजा का भी प्रदर्शन किया जाएगा इस बार ग्रीस युक्त खंबा एवं वृंदावन से आई कृष्ण लीला की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। सभी कृष्ण भक्तों के बैठने की समुचित व्यवस्था समिति के द्वारा की गई है। समिति के द्वारा टोलियों एवं आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन के सहयोग से पुलिस व्यवस्था, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था एवं आपात स्थिति में एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।




