क्राइम

उत्पाती बच्चों को आवश्यक समझाईस देकर परिजनों को किया गया सुपुर्द

सोशल मीडिया में वाद विवाद होने की वीडियों अपलोड होते ही पुलिस आया तत्काल एक्शन मोड पर

AINS NEWS… दिनांक 19.03.2025 को सोशल मीडिया में नाबालिक बच्चों के आपस में वाद विवाद होने का वीडियों अपलोड हुआ था। प्राप्त वीडियों के तस्दीकी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर तत्काल थाना टिकरापारा पुलिस वीडियों की मदद से घटना स्थल एवं उत्पाती लोगों का पहचान कर उनके निवास पर जाकर तस्दीक करने पर उत्पाती व्यक्ति नाबालिक होने पर उनके परिजनों के साथ 08 नाबालिक बच्चों को थाना लेकर आये और आपस में वाद विवाद होने के संबंध में पूछताछ किया गया जिसमें नाबालिक बच्चों द्वारा हंसी मजाक करते समय आपस में अचानक गाली गलौच कर वाद विवाद होना बताये है। नाबालिक बच्चों एवं उनके परिजनों को इस तरह की दोबारा घटना घटित न करने हेतु सक्त हिदायत देते हुए आवश्यक समझाईस देकर परिजनों के साथ रूकसत किया गया।

 

Related Articles

Back to top button